Weekly One-Liner Current Affairs In Hindi - ( 19 September to 25 September) | साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

Parakh Path प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और पाठकों के लिए Weekly Current Affairs  In Hindi  प्रस्तुत कर रहा है।

Weekly One-Liner Current Affairs In Hindi - ( 19 September to 25 September)

प्रश्न.  ‘इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे’ कब मनाया जाता है?
Ans. 19 सितंबर - प्रत्येक वर्ष इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे 19 सितंबर को मनाया जाता है.

प्रश्न.  हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने राज्यों की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया है?
Ans. 5 राज्यों - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की जनजातियों को एसटी यानी अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।

प्रश्न.  संयुक्त राष्ट्र ने किस क्षेत्र के लिए पहली बार कई-अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है?
Ans. वैश्विक शिक्षा - हाल ही में शिक्षा के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और वैश्विक शिक्षा के लिए उनके विशेष दूत गॉर्डन ब्राउन ने कई -अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है।

प्रश्न.  किस राज्य सरकार नें हाल में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया गया है?
Ans. राजस्थान - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल हीमें जोधपुर से 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया।

प्रश्न.  हाल ही में किस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास की घोषणा की है?
Ans. रोजर फेडरर - स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हाल ही ही में टेनिस खेल से संन्यास लेने की घोषणा की. इन्होने पुरुष सिंगल्स में अब तक सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. सबसे अधिक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने जीते हैं.

प्रश्न.  किसे राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ दिया जाएगा?
Ans. डॉ सरोज मीना - ‘’राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ जोकि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दिया जाता है इस बार राजस्थान में राजकीय कला महाविद्यालय अलवर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरोज मीना को दिया जाएगा।

प्रश्न.  अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता?
Ans. अजीत यादव - जैवलिन थ्रो एथलीट खिलाड़ी अजीत ने हाल ही में 64.77 मीटर की जैवलिन थ्रो के साथ उत्तर प्रदेश राज्य में इटावा जिले के निवासी अजीत यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

प्रश्न.  हाल ही में किन्हें झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है?
Ans. डॉ अनंत प्रसाद साहू - रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अनुगामी प्रोफेसर डॉ अनंत प्रसाद साहू को झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने हाल ही में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।

प्रश्न.  हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब और किसलिए मनाया जाता है?
Ans. 21 सितंबर - प्रत्येक वर्ष '21 सितम्बर' को 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' सभी देशों और व्यक्तियों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न.  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में मध्यप्रदेश के कितने ग्राम का चयन किया गया हैं?
Ans. 1074 - प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य के 1074 ग्राम का चयन किया गया है। वर्ष 2021-22 में इस योजना के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर 3 जिलों का चयन किया, जिसमें प्रदेश का 'गुना' जिला द्वितीय और 'सीहोर' जिला तृतीय स्थान पर है।

प्रश्न.  लस्सा बुखार जिसे पैदा करने वाला वायरस पश्चिम अफ्रीका में पाया जाता है यह बुखार कहा खोजा गया था?
Ans. नाइजीरिया - लस्सा बुखार का प्रकोप नाइजीरिया में तेजी से फेल रहा है जिसकी चपेट से कई व्यक्ति प्रभावित हो रहे है. इस बुखार को वर्ष 1969 नाइजीरिया के लासा में खोजा गया था।

प्रश्न. इंस्पायर योजना के तहत कितने 53,021 भारतीय छात्रों को इंस्पायर अवार्ड से नवाजा गया है?
Ans. लगभग 53,021 - इंस्पायर योजना के तहत केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में लगभग 53,000 छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की है।

प्रश्न. भारत और किस राष्ट्र के बिच 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए लागत से बन रहे मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने शिलान्यास किया।
Ans. नेपाल - उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया है।

प्रश्न.  हाल ही में किस देश में जल्द ही ‘नो बॉडी नो पैरोल’ कानून लागू होगा?
Ans. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया देश के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) प्रांत में बहुत जल्द 'नो बॉडी नो पैरोल' कानून लागू होने वाला है। प्रांत में इस नए कानून के तहत मुजरिम जब तक अपने अपराधो के बारे में सही जानकारी नहीं देगा तब तक वह पैरोल का पात्र नहीं होगा।

प्रश्न. निम्लिखित में से कौनसा दिवस 21 सितंबर को मनाया जाता है?
Ans. विश्व अल्जाइमर दिवस - प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को 'विश्व अल्जाइमर दिवस' अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया के बारे में जागरूकता बढाने के लिए मनाया जाता है.

प्रश्न.  कौनसा देश अपना पहला चंद्र रोवर नवंबर 2022 में लॉन्च करेगा?
Ans. यूएई - इस वर्ष नवंबर 2022 में संयुक्त अरब अमीरात फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से राशिद नाम का अपना प्रथम चंद्र रोवर लॉन्च करेगा।

प्रश्न.  किस बैंक ने हाल ही में एवरीडे सेविंग्स अकाउंट (दैनिक बचत खाता) की शुरुआत कर दी है?
Ans. कोटक महिंद्रा बैंक - ग्राहकों को हर दिन खर्च और हर दिन बचत में मदद प्रदान करने के लिए हाल ही में निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक (केएमबीएल) ने खास तरह का एवरीडे सेविंग्स अकाउंट (दैनिक बचत खाता) की है.

प्रश्न. भारत और किस देश नें हाल ही में रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है ?
Ans. मिस्र - भारत और मिस्र देश ने रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता पर हाल ही में हस्ताक्षर किया है जोकि पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रश्न. विश्व गुलाब दिवस (World Rose Day) कब मनाया जाता है?
Ans. 22 सितंबर -
हर वर्ष 22 सितंबर को मेलिंडा रोज की याद में वर्ल्‍ड रोज डे यानी विश्‍व गुलाब दिवस मनाया जाता है। कैंसर रोगियों के कल्याण के लिए (कैंसर रोगी कल्याण दिवस) इस दिन को मनाया जाता है।

प्रश्न. हाल ही में किसे PM मोदी ने किस उद्योगपति को पीएम केयर (PMCares) फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया है?
Ans. रतन टाटा -
पीएम केयर (PMCares) फंड ने रतन टाटा जी को नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. इनके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस केटी थॉमस व लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है.

प्रश्न.  किस गुजराती फिल्म को को ऑस्कर 2023 के के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है?
Ans. फिल्म छेल्लो शो -
गुजराती फिल्म छेल्लो शो जिसे पान नलिन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की सम्पूर्ण कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है।

प्रश्न. “गोवा कार्निवल मिसेज इण्डिया टाईटेनिक ब्यूटी” पेजेंट में किसे मिसेज इंडिया टाइटेनिक ब्यूटी 2022 के ताज से सम्मानित किया गया?
Ans. आरती चित्तौडा -
गोवा में हुए "गोवा कार्निवल मिसेज इण्डिया टाईटेनिक ब्यूटी" पेजेंट में बारां शहर की आरती मेहता चित्तौड़ा को मिसेज इंडिया टाइटेनिक ब्यूटी 2022 के ताज से सम्मानित किया गया।

प्रश्न.  हाल ही में किस भारतीय हास्य अभिनेता 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Ans. राजू श्रीवास्तव -
लंबे समय से बीमार चल रहे लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी का हाल ही में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

प्रश्न.  किस बॉलीवुड अभिनेत्री को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
Ans. आलिया भट्ट -
भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को हाल ही में भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रियदर्शनी अकादमी ने स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया है।

प्रश्न.  निम्न में से किस भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज ने हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है?
Ans. बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव -
आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार यादव 780 रेटिंग पॉइंट के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बाबर 771 पॉइंट के साथ चौथे पायदान पर आ गये हैं।

प्रश्न. ‘संयुक्त राष्ट्र हाईपरटेंशन नियंत्रण इनीशियेटिव्स पुरस्कार से किस देश को सम्मानित किया गया है?
Ans. भारत -
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बुनियादी ढ़ांचे के बल पर ‘संयुक्त राष्ट्र हाईपरटेंशन नियंत्रण इनीशियेटिव्स पुरस्कार मिला है।
Read Also: डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा हिंदी में लिखी गई पुस्तकों के नाम हिंदी में

प्रश्न. भारत में वर्ष 2023 में पहली बार किस प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की?
Ans. मोटो जीपी ग्रां प्री
- एफआईएम विश्व चैपिंयनशिप ग्रां प्री (मोटो जीपी) का आयोजन करने वाली स्पेन की डोरना स्पोर्ट्स जो एफआईएम विश्व चैपिंयनशिप ग्रां प्री (मोटो जीपी) का आयोजन करती है ने हाल ही में घोषणा की की खेल गतिविधि क्षेत्र में कार्य करने वाली भारतीय कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के साथ मिलकर देश में पहली बार मोटो जीपी ग्रां प्री के आयोजन किया जाएगा.

प्रश्न.  23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
Ans. International Day of Sign Languages - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बधिर व्यक्तियों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न.  एकदिवसीय महिला क्रिकेट में भारत ने किस देश पर वनडे श्रृंखला साल बाद जीत हासिल कर वनडे श्रृंखला जीती?
Ans. इंग्लैंड - इंग्लैंड में वर्ष 1999 के बाद पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय महिला टीम ने जीत हासिल की इससे पहले 23 वर्ष पहले इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

प्रश्न.  हाल ही में किस अंतरिक्ष यात्री का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया जो अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहे है?
Ans. वालेरी पॉलाकोव (Valeri Polyakov) - अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहने का रिकॉर्ड रखने वाले वालेरी पॉलाकोव का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 8 जनवरी 1994 को अंतरिक्ष में 437 दिनों का वैलेरी पॉलाकोव का रिकॉर्ड शुरू हुआ था।

प्रश्न. 36वें राष्ट्रीय खेलों के फाइनल मुकाबले में किस राज्य की पुरुष टेबल टेनिस ने स्वर्ण पदक जीत लिया?
Ans. गुजरात - गुजरात की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने हाल ही में 36वें राष्ट्रीय खेलों के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ स्वर्ण पदक जीत लिया।

प्रश्न.  हाल ही में किसने महिला सशक्तिकरण, मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना के लिए प्रोजेक्ट ‘सारस’ परियोजना शुरू की?
Ans. गाज़ियाबाद में इज़राइली दूतावास - भारत में इजरायली दूतावास की एक पहल प्रोजेक्ट "सारस": का उद्देश्य मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न.  hypertension control initiative के लिए भारत को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Ans. संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार - 'WHO Special Programme on Primary Health Care Award’ और ‘2022 UN Interagency Task Force' भारत को India Hypertension Control Initiative (IHCI) के लिए प्रदान किया गया।

प्रश्न. नासा के परसेवेरांस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह से किस पदार्थ की खोज की हैं?
Ans. कार्बनिक पदार्थों - नासा के परसेवेरांस रोवर ने मंगल ग्रह पर हाल ही में एक प्राचीन नदी डेल्टा से कई कार्बनिक रॉक नमूने एकत्र किए हैं।

प्रश्न.  वार्ड विज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने नेपाल की किस कंपनी के साथ हाल ही में किस एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
Ans. ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर, द महाबीर ऑटोमोबाइल्स - नेपाल के ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर, द महाबीर ऑटोमोबाइल्स के साथ हाल ही में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के ब्राण्ड ‘जॉय ई-बाईक’ के निर्माता वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न.  24 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?
Ans. Bluebird of Happiness Day - हर वर्ष 24 सितंबर को ब्लूबर्ड ऑफ हैप्पीनेस डे के रूप में मनाया जाता है.

प्रश्न.  कौनसी क्रिकेट टीम एक साल में वनडे, टी20 और टेस्ट में 10 विकेट से हारने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी ?
Ans. इंग्लैंड - पाकिस्तान ने हाल ही में इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड इस हार के बाद एक साल में तीनों फॉर्मेट में उन्हें 10 विकेट से हारने वाली पहली टीम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

प्रश्न. महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को कौनसी राज्य सरकार ‘मातृभूमि योजना’ पोर्टल लांच करेगी ?
Ans. उत्तर प्रदेश - 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार महात्मा गांधी की जयंती पर ‘मातृभूमि योजना’ पोर्टल लांच करेगी। इससे पोर्टल के माध्यम से जनता को जोड़ा जाएगा।

प्रश्न. किसे हाल ही में भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी (आईएनएस) का प्रेसीडेंट निर्वाचित किया गया है ?
Ans. के राजा प्रसाद रेड्डी - वर्ष 2022-23 के लिए तेलुगू दैनिक ‘साक्षी’ के श्री के राजा प्रसाद रेड्डी को हाल ही में भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी (आईएनएस) का प्रेसीडेंट निर्वाचित किया गया है। वह अब इकोनॉमिक टाइम्स के मोहित जैन जी का स्थान लेंगे।

प्रश्न. किस बैंक प्रबंधन निदेशक व कार्यकारी अधिकारी ने हाल ही में हैदराबाद में हैकिंग लैब का उद्घाटन किया है ?
Ans. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - हाल ही में हैदराबाद के साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंज (सीसीओई) में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए मणिमेखलाई ने एथिकल हैकिंग लैब का उद्घाटन किया।

प्रश्न.  किस देश ने औपचारिक रूप से शेल (एक प्रकार का अपशिष्ट) गैस की फ्रैकिंग से प्रतिबंध हटा लिया है ?
Ans. ब्रिटेन - ब्रिटेन ने हाल ही में औपचारिक रूप से शेल (एक प्रकार का अपशिष्ट) गैस की फ्रैकिंग से प्रतिबंध हटा लिया है एवं अब नये तेल एवं गैस लाइसेंसिंग को समर्थन देने की पुष्टि की है।

प्रश्न.  इजरायल और किस देश ने हाल ही में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुए लाल सागर में संयुक्त नौसैन्य अभियान किया है ?
Ans. अमेरिका - इजरायली सेना की ओर से हाल ही में एक जानकारी में बताया कि दक्षिणी इजरायल में एईलेट की खाड़ी में तथाकथित डिजिटल शील्ड अभ्यास में इजरायली नौसेना और मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना के पांचवे बेड़े ने हिस्सा लिया।

प्रश्न. किसे हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का नया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ?
Ans. डीन डाॅ एम श्रीनिवास - डाॅ एम श्रीनिवास को हाल ही में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का नया निदेशक बनाया गया वे अब डाॅ रणदीप गुलेरिया का स्थान लेंगे।

Must share ️‼️.....‌‌
Share जरूर करें ‼️ ......

♡ ㅤ   ⎙ㅤ    ⌲           

Post a Comment

أحدث أقدم