Weekly One-Liner Current Affairs In Hindi - ( 12 September to 18 September) | साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

Parakh Path प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और पाठकों के लिए Weekly Current Affairs  In Hindi  प्रस्तुत कर रहा है।

Weekly One-Liner Current Affairs In Hindi - ( 12 September to 18 September)

प्रश्न .  किस बॉलीवुड कलाकार को हाल ही में उसाउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड् से सम्मानित किया गया?
Ans. रणवीर सिंह - बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड् (एसआईआईएमए) से पुरुस्कृत किया गया है।

प्रश्न .  किस कंपनी ने हाल ही में फाल्कन 9 रॉकेट लॉन्च किया है?
Ans. स्पेसएक्स - स्पेसएक्स ने हाल ही में फाल्कन 9 रॉकेट पर 34 अतिरिक्त स्टारलिंक उपग्रह को कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।

प्रश्न .  किस जोड़ी ने हाल ही में यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता?
Ans. जॉन पीयर्स और स्टॉर्म सैंडर्स - ऑस्ट्रेलियाई युगल जॉन पीयर्स और स्टॉर्म सैंडर्स ने आर्थर ऐश स्टेडियम में फ्लिपकेन्स-वेसलिन की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-7 से मात देकर बतौर टीम अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

प्रश्न . किस राज्य में देश का सबसे बड़ा रबर डैम बनाया गया है?
Ans. बिहार - मोक्ष की भूमि गया जोकि बिहार राज्य का एक शहर है में में देश का सबसे बड़ा रबर डैम बन चूका है। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने फल्गु नदी पर बने इस रबर डैम का हाल ही में उद्घाटन किया। यह डैम 400 मीटर चौड़ा व 3 मीटर ऊंचा है।

प्रश्न .  किस राज्य सरकार ने वर्षा जल के संरक्षण के लिए ‘वर्षा जल संचयन योजना’ शुरू की है?
Ans. ओडिशा - ओडिशा राज्य सरकार ने हाल ही में CHHATA Scheme अर्थात छत से जलभृत तक कृत्रिम रूप से वर्षा जल का सामुदायिक दोहन और संचयन योजना शुरू की है। इस योजना को पांच साल की अवधि तक के लिए लागू किया जाएगा।

प्रश्न .  किस बैंक ने हाल ही में नियामकीय अनुपालन नहीं करने की वजह से तीन बैंक संस्थानों पर जुर्माना लगाया है?
Ans. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में इंडस्ट्रियल बैंक ऑफ कोरिया समेत 3 संस्थानों पर नियामकीय अनुपालन नहीं करने की वजह से जुर्माना लगाया है।

प्रश्न .  किस भारतीय पूर्व नौसेना प्रमुख को सिंगापुर ‘मेधावी सेवा पदक’ से सम्मानित किया?
Ans. सुनील लांबा - सिंगापुर गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम मैडम हलीमा याकूब ने हाल ही में भारतीय नौसेना के पूर्व चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सुनील लांबा (सेवानिवृत्त) को प्रतिष्ठित पिंगट जसा जेमिलंग (टेंटेरा) [मेधावी सेवा पदक] से पुरुष्कृत किया है।

प्रश्न .  “द हीरो ऑफ टाइगर हिल: ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए परम वीर”, शीर्षक वाली पुस्तक किसे द्वारा लिखित पुस्तक है?
Ans. सूबेदार मेजर यादव - आत्मकथा "द हीरो ऑफ टाइगर हिल: ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए परम वीर", योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) की प्रेरक कहानी के बारे में है।

प्रश्न .  एशिया क्रिकेट कप 2022 का विजेता कौनसा देश रहा?
Ans. श्रीलंका - श्रीलंका क्रिकेट टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन पर जीत हासिल की है। श्रीलंकाई टीम ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया।

प्रश्न .  किस देश ने हाल ही में खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित किया है?
Ans. उत्तर कोरिया - उत्तर कोरिया देश के तानाशाह किम जोंग-उन (Kim Jong-Un) ने पिछले कुछ दिनों अपने देश उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से लैस/परमाणु संपन्न देश घोषित कर दिया।

प्रश्न .  भारत के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई 2022 के समय वार्षिक आधार पर कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी?
Ans. 2.4 प्रतिशत - खनन क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट के बीच भारत के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई 2022 के समय वार्षिक आधार पर 2.4% की वृद्धि दर्ज की गयी।

प्रश्न .  नेशनल पीनट डे सितंबर में किस दिन मनाया जाता है?
Ans. 13 सितंबर - 13 सितंबर को राष्ट्रीय मूंगफली दिवस (National Peanut Day) के रूप में मनाया जाता है.

प्रश्न .  हाल ही में किस लंबी कूद एथलीट ने गोल्डन फ्लाई सीरीज़ लिख्टेंश्टाइन एथलेटिक्स मीट में जीत हासिल की?
Ans. जेसविन एल्ड्रिन - गोल्डन फ्लाई सीरीज़ लिख्टेंश्टाइन एथलेटिक्स मीट में भारत के लंबी कूद एथलीट जेसविन एल्ड्रिन ने 8.12 मीटर की छलांग लगाकर जीत हासिल की।

प्रश्न .  इनक्यूब’ के दूसरे संस्करण में किस इंस्टिट्यूट को सर्वोच्च पुरस्कार मिला?
Ans. आईआईटी मद्रास - आईआईटी मद्रास को राष्ट्रीय स्तर की व्यवसायिक क्विज़, बिज़नेस केस एवं साईमुलेशन प्रतियोगिता ‘इनक्यूब’ के दूसरे संस्करण में सर्वोच्च पुरस्कार मिला है। यह प्रतियोगिता शिव नादर इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं एंट्रप्रेन्योरशिप द्वारा आयोजित की गई.

प्रश्न .  भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के किस तीसरे स्टील्थ युद्धपोत को मुंबई में हाल ही में लॉन्च किया गया है?
Ans. 'तारागिरी' - मुंबई में भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए (Indian Navy's Project 17A) के तीसरे स्टील्थ युद्धपोत 'तारागिरी' को लॉन्च किया गया।
बीते काल के करंट अफेयर्स

प्रश्न . प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 14 सितम्बर
- 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी भाषा को 14 सितंबर, वर्ष 1949 में राजभाषा का दर्जा मिला था। इस अवसर पर छात्रों को हिंदी दिवस के महत्व व इतिहास के बारे में बताया जाता है.

प्रश्न .  किस प्रसारण में पहली बार हिन्दी भाषा में कमेंट्री की जाएगी?
Ans. लालीगा-
पहली बार हिंदी कमेंट्री के साथ स्पेन की प्रमुख फुटबॉल लीग लालिगा के 2022-23 सीज़न में रियल माड्रिड और एफसी बारसिलोना के बीच खेला जाने वाले पहला 'एल क्लासिको' मैच प्रसारित किया जाएगा।

प्रश्न .  कौनसा राज्य पहली बार दिसंबर 2022 में रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करेगा?
Ans. सिक्किम-
दिसंबर 2022 में सिक्किम राज्य पहली बार रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करेगा। कूचबिहार ट्रॉफी मैच 12 नवंबर को असम के खिलाफ सिक्किम में पहला बड़ा घरेलू मैच होगा।

प्रश्न .  किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों के लिए ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम’ शुरू की है?
Ans. पंजाब सरकार-
पंजाब सरकार प्रदेश को खेल जगत में खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए मजबूत करने के लिए व उनका हौसला अफज़ायी के लिए ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम’ की शुरुआत करने का फ़ैसला किया गया है।

प्रश्न .  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक किस बहुभाषी ऐप के साथ वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया?
Ans. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप -
भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने हाल ही में भारत के अपने बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप के साथ एक समझौता किया है।

प्रश्न .  हाल ही में भारतीय सेना की खड़गा कोर और वायु सेना ने पंजाब में संयुक्त कौनसा अभ्यास किया?
Ans. ‘गगन स्ट्राइक’-
भारतीय सेना की खड़गा कोर और वायु सेना दोनों ने पंजाब राज्य में संयुक्त अभ्यास ‘गगन स्ट्राइक’ किया है। इस अभ्यास में शामिल थल सैनिकों के समर्थन के लिए हमलावर हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया था।

प्रश्न . हाल ही में किस मशहूर फ्रांसिसी फिल्म निर्देशक का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Ans. जीन ल्यूक गोडार्ड-
मशहूर फ्रांसिसी निर्देशक जीन ल्यूक गोडार्ड का का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्होने वर्ष 1960 के दशक में अपनी पहली फिल्म ‘ब्रेथलेस’ से लोकप्रिय सिनेजगत में क्रांतिक्रारी बदलाव लाया था.

प्रश्न . निजी क्षेत्र की पोस्ट हार्वेस्ट कृषि प्रबंधन कंपनी नेशनल कमोडिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एनसीएमएल) इंडिया ने किसे हाल ही में एमडी और सीईओ नियुक्त किया?
Ans. संजय गुप्ता-
निजी क्षेत्र की पोस्ट हार्वेस्ट कृषि प्रबंधन कंपनी नेशनल कमोडिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एनसीएमएल) इंडिया के निदेशक मंडल ने हाल ही में संजय गुप्ता को कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त कर दिया।

प्रश्न .  किसे अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन अपनी भारतीय इकाई एईबीसी इंडिया का सीईओ नियुक्त किया है?
Ans. संजय खन्ना
- हाल ही में संजय खन्ना को अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन (एईबीसी) ने अपनी भारतीय इकाई एईबीसी इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया है।

प्रश्न .  “विल पावर: द इनसाइड स्टोरी ऑफ द इनक्रेडिबल टर्नअराउंड इन इंडियन वूमेन हॉकी” नामक एक नई पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई जिसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया जाएगा?
Ans. सोजर्ड मारिन -"
विल पावर: द इनसाइड स्टोरी ऑफ द इनक्रेडिबल टर्नअराउंड इन इंडियन वूमेन हॉकी" नामक एक नई पुस्तक पूर्व डच फील्ड हॉकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय महिला हॉकी कोच, सोजर्ड मारिन ने लिखी। हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक को इस वर्ष सितंबर 2022 में लॉन्च किया जाएगा।

प्रश्न .  हाल ही में यूएई की ‘बुर्जील होल्डिंग्स’ कंपनी ने किस भारतीय बॉलीवुड अभिनेता को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
Ans. शाहरुख खान
-अभिनेता शाहरुख खान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और एमईएनए (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका) क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी निजी कंपनी बुर्जील होल्डिंग्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

प्रश्न .  भारत में इंजीनियर दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 15 सितंबर
-देश में 15 सितंबर का दिन हर वर्ष इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश के महान इंजीनियर और भारत रत्न से पुरुस्कृत एवं सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित किया गया है।

प्रश्न .  किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है?
Ans. रॉबिन उथप्पा
- भारत की वनडे और टी20 क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। रॉबिन ने भारत के लिए आखिरी मैच वर्ष 2015 में खेला था।

प्रश्न .  लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस सितंबर में किस दिनांक को मनाया जाता है?
Ans. 15 सितंबर
-15 सितंबर के दिन हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है. इस खास दिन के लिए वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया था.

प्रश्न .  राजस्थान में चल रहे ‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ के तहत हाल ही में भीलवाड़ा में भी इस अभियान की शुरुआत की गई यह अभियान किससे सम्बंधित है?
Ans. खानों में मिलावट
-राजस्थान गहलोत सरकार ने सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती व कार्यवाही के करेगी यदि कोई शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत दूध और दूध से बने पदार्थों, मिठाइयों, मसालों, घी-तेल और अन्य खाद्य पदार्थों में करने की हिम्मत करेगा।

प्रश्न . किस साइकिल चालक ने हाल ही में लेह से मनाली तक 475 किलोमीटर की दूरी 29.18 घंटे 21 सेकेंड में पूरी करके पुराने रिकॉर्ड 35.32 घंटे रिकॉर्ड को तोड़ा?
Ans. आदिल तेली
-गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक साइकिल चालक आदिल तेली ने हाल ही में लेह से मनाली तक का सफ़र 475 किलोमीटर की दूरी 29.18 घंटे 21 सेकेंड में तय कर एक और रिकॉर्ड कायम किया है। साथ ही उन्होंने पुराने रिकॉर्ड 35.32 घंटे के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला है।

प्रश्न . आईसीसी द्वारा हाल ही में जारी की गई ताजा रैंकिंग के अनुसार बल्लेबाज विराट कोहली किस स्थर पर है?
Ans. 15वें -
आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी नइ रैंकिंग के अनुसार विराट कोहली की टी20 रैंकिंग में 14 पायदान का सुधार हुआ है और वह अब 599 रैंकिंग पॉइंट के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं।
बीते

प्रश्न .  विश्व ओजोन दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है?
Ans. 16 सितंबर - हर वर्ष 16 सितंबर को ओजोन लेयर की जरूरत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ल्ड ओजोन डे मनाया जाता है. ओजोन लेयर पृथ्वी को सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाती है.

प्रश्न .  अमृत सरोवर योजना (Amrit Sarovar) के तहत कौनसा राज्य पहले स्थान पर है?
Ans. उत्तर प्रदेश - जल संरक्षण और संचयन (Water Conservation and Harvesting) के मकसद से भारत सरकार के द्वारा चालु की गयी अमृत सरोवर योजना में उत्तर प्रदेश राज्य देश में प्रथम स्थान पर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के तहत उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 8462 झील के निर्माण हुए हैं।

प्रश्न .  किस राज्य में 32 करोड़ रुपये की लागत से हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाया जा रहा है?
Ans. हरियाणा - हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल में स्थित राखीगढ़ी जहाँ अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम का काम डेढ़ साल में पूरा हो सकेगा। यहां लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक संग्रहालय बनाया जा रहा है।

प्रश्न .  सदर्न राइस ब्लैक-स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस (SRBSDV) हाल ही में पंजाब के खेतों में पाया गया है या वायरस किस जीनस प्रजाति का है?
Ans. फिजीवायरस परिवार - चीन में पाया जाने वाले एसआरबीएसडीवी वायरस पहली बार हाल ही में भारतीय राज्य पंजाब के खेतों में पाया गया है यह 10 डबल-स्ट्रैंडेड राइबोन्यूक्लिक एसिड RNA सेगमेंट के जीनोम के साथ गैर-आच्छादित (Non-Enveloped) इकोसाहेड्रल वायरस है, जो जीनस फिजीवायरस परिवार (Reoviridae) प्रजाति है।

प्रश्न .  16 सितंबर को किस देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
Ans. पापुआ न्यू गिनी - 16 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 16 सितंबर 1975 को पापुआ न्यू गिनी ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता की याद दिलाता है।

प्रश्न .  दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-17 चैंपियनशिप खिताब किस देश ने अपने नाम किया है?
Ans. भारत - भारत ने हाल ही में को फाइनल में एकतरफा रूप से नेपाल को 4-0 से परस्त कर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-17 चैंपियनशिप खिताब जीता।

प्रश्न .  भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जिनके ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स होने पर वे पहले क्रिकेटर बन गए है ?
Ans. विराट कोहली - ट्विटर पर 50 मीलियन फॉलोअर्स की संख्या होने पर विराट कोहली पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए है जिनकी ट्विटर फॉलोअर्स संख्या इतनी जादा हो गई है।

प्रश्न .  देश का तीसरा बैंक जो हाल ही में 5 करोड़ के मार्केट कैप क्लब में पहुंचने वाला तीसरा बैंक बना?
Ans. SBI - एसबीआई बैंक 5 करोड़ के मार्केट कैप क्लब में पहुंचने वाला देश का तीसरा बैंक है। इस बैंक से पहले, HDFC बैंक और ICICI बैंक यह उपलब्धि हासिल कर चुके है।

प्रश्न . मलेशिया दिवस सितंबर में किस तारीख को मनाया जाता है?
Ans. 16 सितंबर - मलेशियाई संघ की स्थापना 16 सितंबर वर्ष 1963 हुई थी इस उपलक्ष्य में हर वर्ष 16 सितंबर को मलेशिया दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न .  मैग्डेलेना एंडरसन ने हाल ही में अपने किस मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है
Ans. प्रधानमंत्री - स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने प्रधानमंत्री चुनाव हारने के बाद हाल ही में को अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की।

प्रश्न .  हाल ही में किस पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेट अंपायर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया
Ans. असद रऊफ - हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एलीट पैनल के पूर्व अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

प्रश्न .  विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (World Patient Safety Day) सितंबर में कब मनाया है?
Ans. 17 सितंबर - प्रतिवर्ष 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का उद्देश्य रोगी सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाना एवं सभी देशों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों द्वारा रोगी की हानि को कम करने के लिए एकजुटता और एकजुट कार्रवाई का आह्वान करना है।

प्रश्न .  फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपति सूची में किस भारतीय अरबपति का नाम दूसरे स्थान पर है?
Ans. गौतम अडाणी - अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस स्थान पर उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाउल्ट और परिवार को पीछे छोड़ दिया है।

प्रश्न .  काकाडू 2022 सैन्य अभ्यास किस देश की नौसेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है?
Ans. ऑस्ट्रेलियाई - ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा काकाडू 2022 (KA22) ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी डार्विन में आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है। वर्ष 1993 में अभ्यास काकाडू का उद्घाटन संस्करण आयोजित किया गया था।

प्रश्न .  ‘अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ पुस्तक हाल ही में किसने विमोचन किया?
Ans. रामनाथ कोविंद - संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित पुस्तक ‘अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ का हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विमोचन किया।

प्रश्न .  किस देश में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन किया जायेगा?
Ans. भारत - भारत को वर्ष 2020 संस्करण की मेजबानी करनी थी, परन्तु COVID-19 बीमारी के कारण से यह खेल रद्द कर दिया गया था।

प्रश्न .  2021-22 का प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से किसे प्रदान किया गया है?
Ans. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) - क्षेत्र 'सी' में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में आधिकारिक भाषा का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए युद्धपोत निर्माता गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड को वर्ष 2021-22 का प्रतिष्ठित 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' हाल ही में प्रदान किया गया।

प्रश्न .  अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 किस देश में खेला जायेगा?
Ans. दक्षिण अफ्रीका - अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप खेला जायेगा जिसमें भारत देश समेत दुनिया की 16 टीमे हिस्सा लेंगी।

प्रश्न .  61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 का खिताब किस राज्य ने जीता?
Ans. मणिपुर - हिरोक हायर सेकेंडरी (मणिपुर) ने हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में फाइनल में बारवे हाई स्कूल (झारखंड) को 2-0 से हराकर 61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 खिताब अपने नाम किया।

प्रश्न .  हर वर्ष विश्व बांस दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
Ans. 18 सितंबर - हर वर्ष 18 सितंबर को बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य व्यक्तिओं में बांस को लेकर जागरूकता फैलाना एवं बांस के उद्योग को बढ़ावा देना है. इस दिवस की शुरुआत र्ल्ड बैंबू ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष कमेश सलाम द्वारा 2009 में हूई थी.

प्रश्न .  रोमानिया के विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में कौन 76वें ग्रैंडमास्टर बन गए है?
Ans. प्रणव आनंद - बेंगलुरू के 15 वर्षीय खिलाड़ी प्रणव आनंद हाल ही में रोमानिया देश में चल रही विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में 2500 एलो अंक को पार करने के बाद भारत के 76 वें ग्रैंडमास्टर बन गए.

प्रश्न .  हाल ही में देश में नामीबिया से मंगवाए गए चीतों को किस पार्क में छोड़ा गया है?
Ans. कूनो नेशनल पार्क - मध्यप्रदेश में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ दिया गया है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत में चीता प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ है.

प्रश्न .  भारत का पहला वन विश्वविद्यालय कहा पर स्थापित किया जाएगा?
Ans. तेलंगाना - तेलंगाना विधानसभा ने हाल ही में वानिकी विश्वविद्यालय (यूओएफ) अधिनियम 2022 को मंजूरी दे दी है। वानिकी विश्वविद्यालय (यूओएफ) देश में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय आने वाले समय में होगा। विश्व स्तर पर सिर्फ रूस और चीन में वन विश्वविद्यालय होने के साथ, यह वानिकी का तीसरा विश्वविद्यालय होगा।

प्रश्न .  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क कहाँ स्थित है जिसे हाल ही में सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया हैं?
Ans. दार्जिलिंग - देशभर के करीब 150 चिड़ियाघरों में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP) को सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है.

प्रश्न .  हाल में किस मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत 87 हजार लोगों द्वारा किए रक्तदान पर नया विश्व रिकॉर्ड बना?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके तहत 87 हजार से अधिक व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है.

प्रश्न .  मुंबई इंडियन्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ‘एमआई अमीरात’ ने किसको अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है?
Ans. शेन बॉन्ड - शेन बॉन्ड जोकि अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे रहे, अब वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की इंटरनेशन लीग टी20 में फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

प्रश्न . हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति का शुभारंभ किया गया इसका मकसद क्या है?
Ans. भारत की व्यापार प्रतिस्पर्द्धा में सुधार - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति की शुरुआत की। केंद्र ने लाजिस्टिक लागत को 13 फीसद से कम करके आठ प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा है।

Must share ️‼️.....‌‌
Share जरूर करें ‼️ ......

♡ ㅤ   ⎙ㅤ    ⌲      

Post a Comment

أحدث أقدم