आज इस लेख में आपको ओलंपिक के बारे में सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर (Olympic GK in Hindi) मिलेंगे जो बहुत ही जानकारीपूर्ण हैं और ये सामान्य ज्ञान के प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं।
IOA
- Indian Olympic Association (भारतीय ओलंपिक संघ)
- Founded: 1927
- Headquarters: New Delhi
- Secretary General: Rajeev Mehta
IOC
- International Olympic Committee (अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति)
- Headquarters: Lausanne, Switzerland
- Founded: 23 June 1894, Paris, France
- Founders: पियरे डी कौबर्टिन, डेमेट्रियोस विकेलस
ओलंपिक से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (Olympic Related Questions)
प्रश्न 1: ओलंपिक खेल का शुभारंभ कब और किस देश मे हुआ था?
उत्तर: सबसे पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत सन 1896 में यूनान की राजधानी एथेंस में हुई थी।
प्रश्न 2: ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह क्या दर्शाते हैं?
उत्तर: ओलंपिक के पांच रिंग 5 खेल की सार्वभौमिकता को दर्शाती हैं ये अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, और यूरोप महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करती हैं।
प्रश्न 3: ओलंपिक शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: “ओलंपिक” यूनान के एक पर्वत का नाम है।
प्रश्न 4: ओलम्पिक खेल कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं?
उत्तर: हर 4 वर्ष के अंतराल में ओलंपिक का आयोजन होता है।
प्रश्न 5: कौन से ओलम्पिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पूरी तरह से सोने से बना हुआ था?
उत्तर: सन 1912.
प्रश्न 6: ओलम्पिक का स्वर्ण पदक किस धातु से बना होता है?
उत्तर: यह 92.5% चांदी और 6 ग्राम सोने से मिलकर बना होता है।
प्रश्न 7: भारत द्वारा अब तक ओलंपिक में हॉकी के खेल में कितने स्वर्ण पदक जीता गया है?
उत्तर: भारत की तरफ से ओलंपिक हॉकी में अब तक 8 स्वर्ण पदक जीता जा चुका है। भारत ने पहला गोल्ड मैडल सन 1928 में जीता था।
प्रश्न 8: पहली बार ओलम्पिक ध्वज किस वर्ष और कौन से ओलम्पिक में फहराया गया?
उत्तर: सन 1920 में एंटवर्प ओलम्पिक में।
प्रश्न 9: ओलम्पिक पदक विजेता प्रथम भारतीय महिला कौन हैं?
उत्तर: कर्णम मल्लेश्वरी
प्रश्न 10:भारत ने सबसे ज़्यादा मेडल ओलिंपिक मे किस खेल मे जीते है?
उत्तर: भारत की ओर से Olympic में सबसे ज्यादा मैडल हॉकी में जीता गया है।
प्रश्न 11: भारत ने ओलंपिक में पहली बार भाग कब लिया था?
उत्तर: भारत ने पहला ओलंपिक सन 1900 में खेला था जिसमे Norman Pritchard ने दो सिल्वर जीता था।
प्रश्न 12: द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से कौन-कौन से सन में ओलिंपिक का आयोजन नही हुआ?
उत्तर: सन 1916, 1940, और 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से ओलंपिक गेम का आयोजन नही किया गया।
प्रश्न 13: सन 2012 का ओलिंपिक किस देश में आयोजित किया गया?
उत्तर: लन्दन।
प्रश्न 14: पहली बार ओलंपिक शपथ कहाँ और कब लिया गया?
उत्तर: ओलंपिक खेलों में शपथ लेने की शुरूआत 1920 में एंटबर्प (बेल्जियम) से हुई।
प्रश्न 15: सन 2008 के ओलिंपिक मे भारत ने कितने पदक जीते?
उत्तर: 2008 में भारत ने 1 gold और 2 bronze मिलाकर कुल 3 medals जीते।
प्रश्न 16: दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव (secretary general) का क्या नाम है?
उत्तर: राजीव मेहता।
प्रश्न 17: भारत की और से रियो ओलिंपिक मे पहला पदक किसने जीता?
उत्तर: भारत की ओर से सन 2016 में साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में पहला पदक जीता।
प्रश्न 18: ओलम्पिक मशाल जलाने की प्रथा की शुरुआत कब की गई?
उत्तर: 1928 ई. में एम्सटर्डम ओलम्पिक में पहली बार मशाल जलाया गया।
प्रश्न 19: ओलंपिक मशाल किस पदार्थ से जलाई जाती है?
उत्तर: सूर्य की किरण से।
प्रश्न 20: किस देश ने सबसे अधिक ओलंपिक पदक जीते हैं?
उत्तर: ओलंपिक में अब तक सबसे अधिक 2520 पदक संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जीता गया है
प्रश्न 21: पहला ओलिंपिक खेल किस वर्ष आयोजित हुआ?
उत्तर: सन 1896 में।
प्रश्न 22: टोकियो में ओलम्पिक खेल का आयोजन किस वर्ष किया गया?
उत्तर: 1964 में।
प्रश्न 23: 1968 मे ओलिंपिक खेल का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर: मेक्सिको सिटी में।
प्रश्न 24: कौन से वर्ष में पहली बार महिला खिलाडियों ने ओलंपिक में भाग लिया?
उत्तर: सन 1900 पेरिस में।
प्रश्न 25: सबसे पहले किस देश की महिलाओं ने ओलंपिक में भाग लिया?
उत्तर: फ़्रांस (पेरिस)
प्रश्न 26: Modern Olympics के जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर: Pierre de Coubertin
प्रश्न 27: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर: इसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है।
प्रश्न 28: रियो ओलंपिक 2016 का आदर्श वाक्य क्या था?
उत्तर: एक नयी दुनिया (A new world)
प्रश्न 29: किस महाद्वीप में कभी ओलपिक खेलों का आयोजन नहीं हुआ है?
उत्तर: अफ्रीका (इसका कारण द्वितीय विश्व युद्ध था)
प्रश्न 30: ग्रीस के लोग ओलंपिक को किसे समर्पित करते हैं?
उत्तर: अपने देवता ज़ीउस को।
आपको ओलंपिक का सामान्य ज्ञान (Olympic GK in Hindi) कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Post a Comment