Parakh Path प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और पाठकों के लिए Weekly Current Affairs In Hindi प्रस्तुत कर रहा है।
Ques. विश्व भर बालिकाओं के शिक्षा जन्म और नौकरी की जागरूकता फ़ैलाने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ कब मनाया जाता है?
Ans. 11 अक्टूबर - प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में आयोजन किया जाता है। विश्व भर में बालिकाओं कीआवाज़ को सशक्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है.
Ques. गुजरात में भरूच के आमोद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितने ने करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया?
Ans. 8000 करोड़ रुपये - श्री नरेंद्र मोदी मोदी ने अपने तीन दिवसीय गृह राज्य गुजरात दौरे के दूसरे दिन भारत को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जंबूसर में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। वर्ष 2021-22 में इन ड्रग्स का दवाइयों के कुल आयात में 60 प्रतिशत से अधिक का योगदान था। यह परियोजना आयात प्रतिस्थापन सुनिश्चित करने और बल्क ड्रग्स के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Ques. वर्ष 2019 से 7वीं बार सांसद रहे सपा पार्टी के किस नेता का हाल ही में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Ans. मुलायम सिंह यादव - वर्ष 1992 में मुलायम सिंह यादव ने सपा का गठन किया था. वे वर्ष 1993-95- उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्मंत्री भी रहे.
Ques. 36वें राष्ट्रीय खेलों में किस खिलाड़ी ने हैंगिंग मलखम्ब में स्वर्ण हासिल किया है?
Ans. प्रणव कोरी - हैंगिंग मलखम्ब में प्रणव कोरी ने स्वर्ण पदक जीता वही पोल मलखम्ब में सिद्धि गुप्ता ने स्वर्ण पदक और रोप मलखम्ब में रजत पदक हासिल किया।
Ques. सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार किस भारतीय महिला क्रिकेटर को दिया गया है?
Ans. हरमनप्रीत कौर - हरमनप्रीत सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी हमवतन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और बंगलादेश की कप्तान निगार सुल्ताना को हराकर यह खिताब हासिल किया।
Ques. हाल ही में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में निम्नलिखित में से किन्हें 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Ans. बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग - 2022 का नोबल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों ने अर्थशास्त्र में हासिल किया है। इन विजेताओं में की नाम की सूची में यूएस फेडरल रिजर्व के पूर्व प्रमुख बेन बर्नानके, शिकागो विश्वविद्यालय के डगलस डायमंड और सेंट लुइस, मिसौरी में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के फिलिप डाइबविग शामिल हैं।
Ques. किस फाइनेंसियल कंपनी ने हाल ही में मोतीलाल ओसवाल में 225 करोड़ रुपये का निवेश किया?
Ans. मोतीलाल ओसवाल - एशियन फुटवियर्स प्रा. लि. में मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्रा. लि. (एमओ एल्ट्स) ने एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के लिए 225 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
Ques. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किस केन्द्र शासित प्रदेश के जम्मू में कितने करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की?
Ans. 2,361 करोड़ रुपये - केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में को कहा केन्द्र शासित प्रदेश के जम्मू में 861 करोड़ रुपये की लागत के नागरिक एन्केल्व हवाई अड्डा और 1,500 करोड रुपये से श्रीनगर में टर्मिनल इमारत का विस्तार किया जा रहा है।
Ques. आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस’ प्रतेक वर्ष कब मनाया जाता है?
Ans. 13 अक्टूबर - वर्ष 1989 से प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Reduction) मनाया जाता है. यह दिवस जोखिम-जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.
Ques. भारतीय वायु सेना में हाल ही में किस प्रणाली को पहली बार मंजूरी दी है?
Ans. हथियार प्रणाली शाखा - केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा बनाने को मंजूरी दी है।
Ques. भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कौन कार्यभार ग्रहण करेंगे?
Ans. न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ - 9 नवंबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल दो वर्ष से अधिक का होगा।
Ques. किस भारतीय डिस्कस-थ्रो खिलाड़ी पर डोपिंग के आरोप में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है?
Ans. कमलप्रीत कौर - डोपिंग के आरोप में भारतीय डिस्कस-थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है।
Ques. श की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन किन जगहों के बिच चलेगी?
Ans. दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना - दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी जोकि पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी।
Ques. शहीद सैनिक कल्याण कोष के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोनसी वेबसाइट लॉन्च करेंगे?
Ans. 'मां भारती के सपूत' -शहीद सैनिक कल्याण कोष के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक वेबसाइट ’मां भारती के सपूत ’ लॉन्च करेंगे जिसके माध्यम से देशवासी योगदान जमा करा सकेंगे।
Ques. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया है?
Ans. सेवा विकास सहकारी बैंक - हाल ही में पुणे स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक का भारतीय रिजर्व बैंक ने लाइसेंस रद्द कर दिया है।
Ques. 34 देशों की मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट प्रतिभागी सुंदरियों ने किस भारतीय प्रसिद्द स्मारक पर एक साथ हाल ही में फोटोशूट कराए ?
Ans. ताजमहल - उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में हाल ही में 34 देशों की सुंदरियों ने दीदार कर फोटोशूट भी कराया। ये सभी सुंदरियां ‘मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट’ की प्रतिभागी थीं। उनके साथ में भारतीय सुुंदरी सोनिया मंसूर भी शामिल थीं।
Ques. तीन दिवसीय पारवजेन इंडिया दिल्ली में कहा पर शुरू किया गया?
Ans. प्रगति मैदान - तीन दिवसीय पारवजेन इंडिया , इंडियन यूटिलिटी वीक और डिस्ट्रीब्यूटेक इंडिया राजधानी के प्रगति मैदान में शुरू हुआ। जोकि बिजली उत्पादन, विरतण और पारेषण उद्योग से जुड़ी कंपनियों को एक मंच प्रदान करता है.
Ques. हर वर्ष ‘विश्व मानक दिवस’ अथवा ‘अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस’ अक्टूबर में कब मनाया जाता है?
Ans. 14 अक्टूबर - हर साल 14 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण जागरूकता बढ़ाना. वर्ष 1970 में यह दिवस पहली बार आयोजित किया गया था।
Ques. किस राज्य के विभिन्न जिलों में पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए 250 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी?
Ans. राजस्थान - राजस्थान के विभिन्न जिलों में पंचायत समिति स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए राजस्थान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 250 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
Ques. महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से किस प्रदेश में 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन -2022 का आयोजन किया गया?
Ans. मध्यप्रदेश - राजामाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन -2022 का आयोजन सावरकर मार्ग थीम रोड से किया गया।
Ques. हाल ही गुजरात में में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किस नेता ने किया?
Ans. जगत प्रकाश नड्डा - गुजरात के बहुचाराजी (मेहसाणा) और देवभूमि द्वारका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात गौरव यात्रा का शुभारंभ किया।
Ques. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क में कितने करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए घोषणा की?
Ans. 2000 करोड़ - बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास और ट्रिपल आईटी का ऑनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किया।
Ques. हाल ही में किस वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Ans. ब्रूस पाइराडो - 91 वर्ष की आयु में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस पाइराडो का निधन हो गया है।
Ques. किस देश के लगभग 500 डॉक्टरों ने जारी आर्थिक संकट के बीच देश से पलायन किया?
Ans. श्रीलंका - लगभग 500 डॉक्टरों ने श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच देश से पलायन कर लिया है.
Ques. पूर्वी नौसेना कमान ने आंध्र प्रदेश में कौनसा अभ्यास शुरू किया?
Ans. प्रस्थान - आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के अपतटीय विकास क्षेत्र में पूर्वी नौसेना कमान ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास 'प्रस्थान' शुरू किया।
Ques. निम्नलिखित में से 15 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस - कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में महिलाओं के महत्व के प्रति व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ (International Day of Rural Woman) के रूप में मनाया जाता है.
Ques. निम्न में से किसने हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की?
Ans. पंकज मिथल - जस्टिस पंकज मिथल को राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
Ques. कश्मीर के हस्तशिल्प, हथकरघा निदेशालय ने किस संस्थान के के साथ एक समझौता किया?
Ans. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) - देश के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के साथ इंडियन टेक्सटाइल्स एंड क्राफ्ट्स (आरटीसी) नामक परियोजना के तहत एक समझौता किया।
Ques. देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया है का नाम क्या है?
Ans. आईएनएस अरिहंत - देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का नाम आईएनएस अरिहंत है जिसे अगस्त 2016 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।
Ques. श्रीलंका किस देश को कोविड-19 टीका दान करेगी?
Ans. म्यांमार - हाल ही में श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला के अनुसार म्यांमार को श्रीलंका चार करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य का कोविड-19 टीका दान करेगी।
Ques. पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ किस शहर से किया जाएगा?
Ans. मैसूर - चेन्नई से कर्नाटक के मैसूर के बीच देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस चलायी जाएगी।
Ques. हाल ही में वित्त मंत्री ‘क्वासी क्वार्टेंग’ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की वे किस देश से सम्बंधित है?
Ans. ब्रिटेन - ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने हाल ही में को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
Ques. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) रिपोर्ट के अनुसार किस कंपनी का औसत 4जी डाउनलोड रफ्तार सबसे अधिक होने पर पहले स्थान पर है.
Ans. रिलायंस जियो - रिलायंस जियो सितंबर में 4जी नेटवर्क पर औसतन 19.1 एमबीपीएस डाउनलोड रफ्तार के साथ भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट के अुनसार सबसे ऊपर रहा।
Ques. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए हाल ही में किसके साथ समझौता किया?
Ans. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड - 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए स्वच्छ कोयला ऊर्जा की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के साथ समझौता किया।
Ques. भूखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक पोषण आहार के बारे में जागरूक करने के लिए ‘विश्व खाद्य दिवस’ कब मनाया जाता है?
Ans. 16 अक्टूबर - 16 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन रोम में 'खाद्य एवं कृषि संगठन' (Food and Agriculture Organization, FAO) की स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी. भूखमरी व कुपोषित पीड़ित व्यक्तियों को पोषण से भरपूर खाना मिले को लेकर जागरूकता फैलाने यह दिवस मनाया जाता है.
Ques. प्रोजेक्ट ‘निसार’ किन दो एजेंसी के बिच वर्ष 2023 में लांच होने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट है?
Ans. नासा-इसरो - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त मिशन (पृथ्वी निगरानी मिशन) नासा-इसरो-सार (निसार) के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
Ques. किस देश ने महिला एशिया कप ट्रॉफी 2022 का ख़िताब अपने नाम किया?
Ans. भारत - श्रीलंका को भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में आठ विकेट से हराकर सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
Ques. हाल ही में किस देश के शिक्षा विभाग ने छात्रों को कर्ज में राहत के लिए बीटा वेबसाइट लॉन्च की है?
Ans. अमेरिका - अमेरिका के शिक्षा विभाग ने हाल ही में बताया कि ऋण लेने वाले छात्र कर्ज में राहत पाने के लिए छात्रों के लिए अमेरिका ने बीटा वेबसाइट लॉन्च की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अगस्त 2022 में शिक्षा ऋण राहत योजना की घोषणा की थी।
Ques. कौनसा राज्य हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला पहला राज्य बन रहा है?
Ans. मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि भारत में हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला मध्यप्रदेश प्रथम राज्य बन रहा है।
Ques. सरिस्का अभयारण्य कहाँ पर है जहा चार वर्ष बाद एक और टाइगर लाया जाएगा?
Ans. राजस्थान - चार वर्ष के बाद राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में फिर एक और टाइगर को रणथम्भौर से एक दो दिन में लाने की संभावना है।
Ques. हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले किस मशहूर हॉलीवुड अभिनेता का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Ans. रॉबी कोल्ट्रेन - हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का भूमिका निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का हाल ही में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Ques. हाल ही में किस देश के विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं?
Ans. अफगानिस्तान - वर्ष 2021 अगस्त में अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने बालिकाओं के विधालय जाने पर प्रतिबंधन लगाने के बाद लड़कियों के लिए सरकारी विश्वविद्यालयों में कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों पर भी व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं।
Must share ️‼️.....
Share जरूर करें ‼️ ......
♡ ㅤ ⎙ㅤ ⌲
إرسال تعليق