बिहार पुलिस कांस्टेबल 2021 लिखित परीक्षा के लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।
CSBC, Bihar Police Result 2021 : केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, CSBC द्वारा जल्द ही 8415 कांस्टेबल पदों के लिए बिहार पुलिस परिणाम 2021 घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने के लिए किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे CSBC की Official Website - csbc.bih.nic.in पर परिणाम जारी होने के बाद अपना परिणाम देख सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन Written Exam, PET/PST और Document Verification दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। Official Website पर रिजल्ट जारी होने के बाद आप बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां चेक कर पाएंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2021 सितंबर में घोषित होने की उम्मीद थी, हालांकि, कुछ indispensable administrative कारणों से इसमें देरी हुई है।
अभी तक, परिणाम जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में आयोजित किया जाएगा.
Category Wise Expected Cutoff की बात करें तो यह सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए 69 से 74 नंबर और महिला उम्मीदवारों के लिए 47 से 69 नंबर है। ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 67 से 69 और महिला उम्मीदवारों के लिए 37 से 44। एससी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 51 से 57 नंबर और महिला उम्मीदवारों के लिए 32 से 35 नंबर। एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 48 से 52 नंबर और महिला उम्मीदवारों के लिए 30 से 33 नंबर। पुरुष उम्मीदवारों के लिए EWS 70 से 73 नंबर और महिला उम्मीदवारों के लिए 37 से 42 नंबर हो सकते हैं।
लिखित परीक्षा 14 और 21 मार्च, 2021 को राज्य भर में COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल 2021 लिखित परीक्षा के लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। अगले दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कुल अंकों का कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए यहां दी गई आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
CSBC बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 कांस्टेबल Merit List कैसे डाउनलोड करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले Official Website - csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद बिहार पुलिस के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद “8415 कांस्टेबल पदों के बिहार पुलिस परिणाम 2021” का लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको आवश्यक विवरण दर्ज करके Log In करना होगा।
- Log In करने के बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और उसका प्रिंट आउट ले सकेंगे।
إرسال تعليق