[PDF] भारत के विभिन्न राज्यों की प्रमुख जनजातियाँ | Bharat Ki Pramukh Janjatiya - Download PDF

भारत के भूगोल का यह महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सीधे प्रश्न पूछा जाता है कि कौन सी जनजाति किस राज्य से संबंधित हैं इसलिए आप इस लिस्ट को याद करके जरूर जाइए |


भारत की प्रमुख जनजातियां:  - भारत में जनजातीय समुदाय के लोगों की काफी बड़ी संख्या है और देश में 50 से भी अधिक प्रमुख जनजातीय समुदाय हैं। देश में रहने वाले जनजातीय समुदाय के लोग नेग्रीटो, ऑस्ट्रेलॉयड और मंगोलॉयड प्रजातियों से सम्बद्ध हैं। भारत सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए प्रयासरत है जो कि देश की आबादी का 08 प्रतिशत हिस्सा हैं। इनमें से 18 लाख आदिम जनजाति समूह के हैं।

भारत की प्रमुख जनजातियां की सूची


क्र. सं.

राज्य

प्रमुख जनजाति

1

जम्मू कश्मीर

गुज्जर, बकरवाल, बोट, बोतो, बल्ती, गद्दी, पुरिग्पा, सिप्पी, चांगपा, मोन, गर्रा, बेडा

2

लद्दाख

चांगपा

3

हिमाचल प्रदेश

गद्दी, गुज्जर, कन्नुरा, किन्नरा, भोत, बोध, पंगवाला, लाहौला, गारा

4

उत्तराखंड

थारू, जनसारी, बुक्सा, भोटिया, राजी

5

उत्तर प्रदेश

गोंड, खरवार, थारू, सहरिया, भोटिया, बुक्सा, चेरों, बैगा, पनिका, अगरिया, जौनसारी, राजी, भूतिया, परहिया

6

बिहार

संथाल, गोंड, खरवार, ओरों, थारू, असुर, अगरिया, मुंडा, पातर, खारिया, कोल, बंजारा, बेड़िया, बैगा

7

छत्तीसगढ़

गोंड, अगरिया, कवर, कँवर, ओरों, ढांका, हल्बा, हल्बी, कोरवा, नगेसिया, सवर, भैना, भत्रा, खोंड, मवासी, बिंझवार, बिरहोर्स

8

झारखंड

संथाल, ओरों, मुंडा, हो, भूमिज, खारिया, खरवार, लोहरा, माहिल

9

पश्चिम बंगाल

संथाल, ओरों, मुंडा, भूमिज, बेड़िया, भूटिया, कोरा, किसान, राभा, लोढ़ा, खेरिया, माल पहरिया, महली, मेच, लिम्बु

10

उड़ीसा

कोन्ड, गोंड, कोल्हा, संथाल, सओरा, मुंडा, ओरों, शबर, भोटडा, भुइया, किसान, परोजा, भूमिज

11

मध्य प्रदेश

, भील, कोरकू, सहरिया, कोल, बैगा, पनिका, प्रधान, मवासी, सौर, भरिया, खैरवार गोंड

12

राजस्थान

मीणा, भील, गरासिया, भील, मीणा, सहरिया, दमोर, दमरिया, ढांका, कठोडी, नैकडा, नायका, पटेलिया

13

गुजरात

भील, ढोडिया, दुबला, राठवा, वरली, पटेलिया, नैकडो, कोकणा, गामित, चौधरी, ढांका

14

दमन दीव

दुबला (हलपति), वरली, कोकणा, ढोडिया

15

महाराष्ट्र

भील, गोंड, कोली महादेव, डोंगर कोली, वरली, ठाकुर, कोकणा, कोकणी, काठोडी, हल्बा, अंध

16

मिजोरम

लुशाई, चकमा                    

17

मेघालय

गारो, खासी, जयंतिया, हाजोंग, राबा, मिकिर, कोच

18

नागालैंड

नागा, औ, सेमा, लोथा, कोन्याक

19

सिक्किम

भूटिया, लिम्बु, लेपचा, तमांग

20

त्रिपुरा

त्रिपुरी, तिप्पेरिया, रिअंग, ओरंग, मैग, चकमा, हलम, जमतिया, खसिया, लुशाई

21

अरुणाचल प्रदेश

न्यिशी, गलोंग, तागिन, मिश्मी, खम्पति, अबोर, मोनपा, वांचो, निस्सी

22

असम

बोरो, मिरी, राभा, कर्बी, कछारी, सोनवाल, लालुंग, गारो, दिमासा, हजोंग

23

मणिपुर

तदोउ, टांगखुल, पौमै, नागा, कबुई, माओ

24

आंध्र प्रदेश

सुगाली, लम्बाड़ी, बंजारा, कोया, गोंड, कम्मारा

25

कर्नाटक

नैकडा, कोली धोर, मराती,

26

तमिलनाडु

मलयाली, इरुलर, कत्तुनायकन, उराली

27

केरल

पनियण, कुरिच्छन, मलाई, अरायण

28

तेलंगाना

चेंचू

29

अंडमान और निकोबार

निकोबारी, जारवा, शोम्पेन, ओंग, अंडमानी, सेंटिनल


भारत की प्रमुख जनजातियां: 
भारत में जनजातीय समुदाय के लोगों की काफी बड़ी संख्या है और देश में 50 से भी अधिक प्रमुख जनजातीय समुदाय हैं। देश में रहने वाले जनजातीय समुदाय के लोग नेग्रीटो, ऑस्ट्रेलॉयड और मंगोलॉयड प्रजातियों से सम्बद्ध हैं। भारत सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए प्रयासरत है जो कि देश की आबादी का 08 प्रतिशत हिस्सा हैं। इनमें से 18 लाख आदिम जनजाति समूह के हैं।

दसवीं पंचवर्षीय योजना और 2006-07 की वार्षिक योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय की त्रिस्तरीय व्यवस्था द्वारा इन्हें मजबूत बनाना है। दसवीं योजना के तहत 5,754 करोड़ रुपए योजना के लिए स्वीकृत किए गए जबकि 2006-07 की अवधि के लिए 1,760.19 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। पांचवी पंचवर्षीय योजना के दौरान अपनाई गई जनजातीय उपयोजना का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अनुपालन कर रही हैं।

जनजातीय उपयोजना को दी जा रही विशेष केंद्रीय सहायता के अतिरिक्त जनजातीय कल्याण और विकास के लिए चलाई जा रही विशेष योजनाओं के लिए राज्य सरकारों को अनुदान भी प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय जनजाति वित्त विकास निगम की स्थापना जनजातियों के आर्थिक विकास पर ध्यान देने के लिए किया गया है। वर्ष 2006-07 की अवधि के लिए इस मद में 30 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
To Download PDF - Click Here

Bharat Ki Pramukh Janjatiya संबंधित प्रश्न [FAQs]

𝒬. भील जनजाति किस प्रदेश में पाए जाते है ?
𝒜. मालवा

𝒬. भीलों के प्रसिद्ध लोक नाटक का नाम क्या है?
𝒜. गवरी

𝒬. खासी और गारो जनजातियों मुख्यतः कहाँ पाई जाती है?
𝒜. मेघालय

𝒬. भारत की किस जनजाति के नाम पर प्राचीन भूवैज्ञानिक इतिहास के महाद्वीप का नाम रखा गया है?
𝒜. गोंड

𝒬. ‘चेंचू’ जनजाति किस प्रदेश के वासी है?
𝒜. आन्ध्र प्रदेश

𝒬. असम राज्य का नाम उस जनजाति पर रखा गया था जिसने उस क्षेत्र को जीता था? यह कबीला कहाँ से आया था?
𝒜. बर्मा (म्यांमार) से

𝒬. भारत में सबसे बड़ा जनजातिय समुदाय कौन हैं ?
𝒜. गोंड

𝒬. नीलगिरि प्रदेश में कौन-से जनजाति पाए जाते है ?
𝒜. टोडा

𝒬. किस राज्य में ’गारो’ और ’खासी’ जनजातियाँ पाई जाती हैं?
𝒜. मेघालय

𝒬. ‘तोडा’ जनजाति कहाँ पाए जाते है?
𝒜. तमिलनाडु में

Post a Comment

Previous Post Next Post