Filmfare awards 2022: 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की घोषणा, 'शेरशाह' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला

 Filmfare awards 2022: 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में रणवीर सिंह को '83' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, वहीं कृति सेनन को 'मिमी' में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला

Filmfare awards 2022: 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स (Filmfare awards) 2022 की घोषणा कर दी गयी है. इस पुरस्कार ने  फिल्म उद्योग की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है. इस कार्यक्रम में कई फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और तकनीशियनों ने प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते है. कपिलदेव की बायोपिक '83', 'सरदार उधम', 'शेरशाह' और 'मिमी' जैसी ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों ने अहम पुरस्कार जीते है.

67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में रणवीर सिंह को '83' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, वहीं कृति सेनन को 'मिमी' में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. अभिनेता विक्की कौशल ने 'सरदार उधम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - क्रिटिक्स च्वाइस का पुरस्कार जीता और विद्या बालन को 'शेरनी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-क्रिटिक्स से सम्मानित किया गया.

वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'शेरशाह' ने 67वें Wofl777news Filmfare Awards 2022 में सात पुरस्कार जीते है. इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय श्रेणी), सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ एक्शन का पुरस्कार जीता है. इस कार्यक्रम में अनुभवी फिल्म निर्माता सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है.

बेस्ट फिल्म चुनी गयी शेरशाह: 
करण जौहर द्वारा निर्मित शेरशाह अमेज़न प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन के इर्द-गिर्द केंद्रित थी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी.


67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के मुख्य विजेताओं की लिस्ट:
  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह (83)
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कृति सेनन (मिमी)
  3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): विक्की कौशल (सरदार उधम)
  4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): विद्या बालन (शेरनी)
  5. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह) 
  6. सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय श्रेणी): शेरशाह
  7. सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स): सरदार उधम
  8. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सपोर्टिंग रोल-पुरुष): पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  9. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सपोर्टिंग रोल-महिला):  साईं तम्हंकर (मिमी)
  10. बेस्ट स्टोरी: अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)
  11. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: सुभाष घई
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार के बारे में: 
फिल्मफेयर पुरस्कार वार्षिक पुरस्कार हैं जो भारत के हिंदी भाषा फिल्म उद्योग के कलात्मक और तकनीकी सहायकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. इन पुरस्कारों को पहली बार द टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर पत्रिका द्वारा 1954 में शुरू किया गया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post